‌‌‌बक्सर शहर का खूबसूरत नजारा, जिसे देखते ही आप पहचान जाएंगे

1
954

बक्सर खबर। आप इस नजारे को देखकर खुश भी हो सकते हैं। चाहे तो जिला प्रशासन और नगर परिषद को खरी-खोटी भी सुना सकते हैं। यह नजारा है किला मैदान के पास का। जहां बड़ी नहर के किनारे नगर परिषद के कूड़े का डंप बनाया है। क्योंकि देश में स्वच्छता अभियान जो चल रहा है। एक तरफ नाथ बाबा का मंदिर है। बीच में नहर है। जहां से कूड़ा बारिश के साथ गंगा के रास्ते बंगाल की खाड़़ी में जा रहा है।

कहिए कमाल का आइडिया है की नहीं बक्सर नगर परिषद का। यहां यह ढे़र एक दिन में नहीं जमा हुआ। वैसे बड़े अधिकारी कह सकते हैं। हमारी नजर उस तरफ नहीं गई। अब यह कूड़ा बारिश के पानी से बजबजा रहा है। किला मैदान के पास से होकर गुजरने वाली सड़क पर भी फैल गया है। जिसे जेसीबी से हटाया जा रहा है। ताकि सावन के महीने में जब नाथ बाबा घाट के पास लोग जमा हों तो उन्हें आने-जाने की सहूलियत हो। यह है बक्सर के विकास की बानगी।

1 COMMENT

  1. बहुत ही उम्दा पत्रकारिता।
    इस खबर से प्रशासन की नींद खुलने तक जारी रखें आपसे अनुरोधहै।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here