झाड़ी में अधेड का मिला शव मचा हड़कंप

0
1083

बक्सर खबर: शनिवार दोपहर तीन बजे झाड़ी में शव मिलने से जवहीं गांव में हडकंप मच गया। चरवाहे भागे-भागे गांव में पहुंचे और ग्रामीणों की खबर दी। शव मिलने की सूचना से ग्रामीण महाजी डेरा इलाके में बंद चिमनी के पास इक्कठा हुए तो मृतक अधेड की पहचान जवहीं (मिश्र डेरा) निवासी रामजी यादव पिता स्वर्गीय घुना यादव के रूप में हुई। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने ब्रह्मपुर थाने को सूचना दी। जिसके बाद एसआई रणजीत कुमार के नेतृत्व में दलबल के साथ रवाना हुई।

परिवारिक सूत्रों कि मानें तो मृतक रामजी यादव शुक्रवार की दोपहर घर से निकले थे। परन्तु रात में वह घर नही पहुंचे तो लगा कि किसी दोस्त के यहां रूके होगें। परन्तु उनकी मौत की सूचना मिली। जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया। वहीं ग्रामीण सूत्रों कि मानें तो रामजी यादव रात गांव के बाहर लिट्टी पार्टी में गए थे। जहां से वे घर नही लौटे घटना के बाद तरह-तरह के गांव में चर्चा का बजार गर्म है। एसआई रंणजीत कुमार ने बताया कि बाॅड़ी की जांच की जा रही है। अंधेरा होने के कारण काफी परेशानी हो रही है। हलांकि परिजन अभी खुलकर घटना के बारें में बात नही कर रहे है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here