वीर कुंवर सिंह कालोनी में चली गोली, दो नामजद

0
2431

बक्सर खबर। वीर कुंवर कालोनी की तरफ जाने वाली जेल पाइन पर आज मंगलवार की शाम गोली चलने की घटना हुई। सूचना के अनुसार दो अपाचे बाइक सवार युवकों ने विकास वर्मा को निशाना बनाया। लेकिन, संयोग वश वे बच गए। बाइक छोड़ भाग चले। घटना वीर सिंह कालोनी के अंतिम छोर पर स्थित बुद्ध मंदिर के पास हुई। पीडि़त किसी को छोड़कर शहर की तरफ लौट रहा था। वह अपनी बाइक छोड खेत में भाग गया। तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची नगर थाने की टीम ने जांच शुरू की तो मौके से कुछ खोखे बरामद हुए।

पीडि़त विकास वर्मा नगर के नमक गोला रोड स्थित जई मुहल्ला का निवासी है। वह प्रापर्टी डीलर के कारोबार से जुड़ा है। उसकी शिकायत पर राजू सिंह व सूरज कुमार को नामजद किया गया है। उनका आरोप है कि जान मारने की नियत से हमला हुआ। उस वक्त शाम से लगभग साढ़े सात बज रहे थे। वहीं दूसरी तरफ सूत्रों का कहना है कि विकास वर्मा बस स्टैंड के पास हरेन्द्र सिंह की हुई हत्या में आरोपी है। जिन दो लोगों पर आरोप लगा है। वे भी इस केस में आरोपी बने थे। फिलहाल पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here