गोलियों की आवाज से दहला नंदन, दो बंदूके जब्त, दो गिरफ्तार

0
1381

बक्सर खबर। डुमरांव थाना के नंदन गांव में शुक्रवार की शाम गोलियां चलने लगीं। धायं-धायं की आवाज से गांव दहल गया। भय के मारे लोग अपने-अपने घरों में जा छीपे। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दो घरों में छापा मारा। जहां से दो असलहे बरामद हुए। इस आरोप में केदार यादव व राधेश्याम यादव को गिरफ्तार किया गया है।

सूचना के अनुसार गांव के दो पक्ष के बीच 14 कट्ठे जमीन का पुराना विवाद है। एक पक्ष से राधेश्याम यादव दूसरे पक्ष से श्याम बिहारी यादव के परिजन शुक्रवार की शाम आमने-सामने आ गए। गोली चलने लगी। इसकी सूचना किसी ने फोन से डुमरांव पुलिस को दी। घटना शाम छह की है। इस संबंध में पूछने पर डुमरांव डीएसपी के के सिंह ने बताया कि दोनों पक्ष के तरफ से लिखित आवेदन दिया जा रहा है।

add

आठ वर्ष के मंटेश यादव को चोट आई है। जख्म मामूली है लेकिन परिजनों के अनुसार उसे छर्रा लगा है। पुलिस दोनों पक्ष की शिकयत के आधार पर जांच कर रही है। गिरफ्तार लोगों में केदार यादव सिकरौल थाना के बसांव गांव का निवासी है। जिसका आपराधिक रिकार्ड है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here