‌‌‌विधायक के गांव में गोलीबारी, दो घायल, छह गिरफ्तार

0
2137

बक्सर खबर। लंबे समय से चला आ रहा भूमि विवाद आज मंगलवार को हिंसक हो गया। दो लोग गोली लगने से घायल हुए। उन्हें उपचार के लिए डुमरांव अस्पताल ले गया। पूछताछ में पता घायल दिलीप कुमार सिंह उर्फ दीप पुत्र रामजनम सिंह को यादव पक्ष के लोगों ने गोली मार दी। मैं अपने अर्धनिर्मित घर के पास काम कर रहा था। अचानक मेरे उपर हमला कर दिया गया। वहीं दूसरे पक्ष के अस्पताल पहुंचे सोनू यादव ने कहा कि मैं खेत की तरफ जा रहा था। तभी दीपू सिंह पक्ष के लोगों ने मेरे पैर में गोली मार दी।

यहां संयोग ऐसा है कि दोनों युवकों को पैर में गोली लगी है। दोनों पक्ष ने कुल पन्द्रह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने भी नामजद छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। जिसमें दोनों घायल भी शामिल हैं। पूछने पर डुमरांव डीएसपी केके सिंह ने कहा। पुलिस अपना काम कर रही है। विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए उचित निर्देश दिए गए हैं।
कौन-कौन हुए गिरफ्तार
बक्सर खबर। आज मंगलवार को हुई गोलीबारी की घटना में दोनों पक्ष से छह लोगों को गिरफ्तार किया गया। एक पक्ष से घायल दिलीप सिंह उनके पिता रामजनम सिंह तथा दूसरे पक्ष से घायल सोनू यादव, उनके पिता रामप्रवेश यादव, हरेराम यादव, रविन्द्र यादव और सोनू यादव शामिल हैं।
क्या है मूल विवाद
बक्सर खबर। चक्की प्रखंड के लक्ष्मण डेरा गांव में सवा बिघे जमीन को लेकर 57 वर्षो से विवाद चला आ रहा है। एक पक्ष से रामजनम सिंह और दूसरी तरफ से रामप्रवेश यादव। मामला सुलझ नहीं रहा था। इनके बीच कानूनी पचड़ा चल रहा था। अब मामला इस स्थिति तक पहुंच चुका है। दोनों पक्ष आपराधिक मुकदमें तक पहुंच चुके हैं। सूत्रों ने बताया गांव के रामप्रवेश यादव का यह नया विवाद नहीं है। वे दस से ज्यादा जमीन के विवाद में शामिल हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here