जमीन विवाद में चली गोली, दो लोग घायल, ट्रैक्टर भी जलाया

0
1947

बक्सर खबर। भूमि विवाद को लेकर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के ईजरी गांव में आज बुधवार को दो पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए। सूचना के अनुसार वहां गोलीबारी भी हुई। जिसमें दो लोग घायल हुए हैं। उन्हें उपचार के लिए सदर अस्पताल में दाखिल कराया गया है। घायल रामबली यादव और रीता देवी पती वीरा यादव को छर्रा लगा है। घायल पक्ष के अनुसार परशुराम पाठक, रामावतार पाठक, कृतन पाठक दोनों पुत्र परशुराम पाठक एवं हैपी पाठक पुत्र रामावतार पाठक आदि ने मिलकर घटना को अंजाम दिया।

सूचना के अनुसार मौके पर एक ट्रैक्टर भी फूंका गया है। संभवत: वह पाठक पक्ष का है। घायलों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने पाठक परिवार की एक बेटी से जमीन खरीदी है। जिसे वे लोग जबरन जोतना चाहते थे। हम उसका विरोध करने गए तो गोली चला दी। हालाकि दूसरे पक्ष का बयान अभी सामने नहीं आया है। इस घटना का एक वीडियो सामने आया है। आप उसका अवलोकन कर सकते हैं। शिकायत करने वाले यादव पक्ष के इन नामजद के अलावा आधा दर्जन और अज्ञात लोगों के बारे में शिकायत की है। उनके अनुसार सबने अपने चेहरे ढ़क रखे थे। घटना आज गुरुवार दोपहर के वक्त की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here