बसपा के प्रदेश महासचिव खुटी यादव की हत्या, बेटा भी घायल

0
7466

बक्सर खबर। बसपा के प्रदेश महासचिव खुटी यादव की हत्या हो गई है। उपचार के लिए उन्हें सदर अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। अपराधियों ने उनकी खड़ी गाड़ी का शीश खुलवाया और पिस्तौल सटाकर पास से गोली मार दी। सूचना के अनुसार उनका पुत्र यशवंत कुमार (25) घायल है। उसे कंधे के पास गोली लगी है। सदर अस्पताल से उसे वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है।

सूत्रों ने बताया यह दोनों लोग रात नौ बजे अपने गांव जा रहे थे। इटाढ़ी रेलवे गुमटी बंद थी। उनकी स्कार्पियो वहां खड़ी थी। तभी हमलावरों ने गोली चला दी। जिसमें घटना स्थल पर पूर्व मुखिया नदांव सह बसपा ने गाड़ी में ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद सदर अस्पताल में पहुंचे उनके परिजन और गांव के लोगों ने जमकर बवाल किया है। जिसके बाद अस्पताल में अराजकता की स्थिति व्याप्त है।

खुटी यादव का घायल बेटा यशवंत

अस्पताल में हंगामा, सड़क जाम
बक्सर। घटना के बाद अस्पताल में विस्फोटक स्थिति बनी हुई है। खुटी यादव के परिजन और उनके गांव लालगंज के लोग मौके पर जमा है। पुलिस से उनकी दो बार झड़प हो चुकी है। इस वजह से स्थिति विकट बनी हुई है। मौके पर एसडीओ के के उपाध्याय, डीसपी सतीश कुमार, नगर थाना और मुफस्सिल पुलिस के अलावा बड़ी तादात में लाठी पार्टी के रंगरुट मौजूद हैं। आक्रोशित लोगों ने बक्सर-चौसा मुख्य मार्ग को जाम कर रखा है।

add

पहले भी हो चुका था हमला
बक्सर। खुटी यादव पहले नदांव पंचायत के मुखिया थे। उनके उपर दो बार पहले भी हमला हो चुका था। इस वजह से प्रशासन ने उनको दो आम्र्स लाइसेंस प्रदान किया था। घटना के वक्त यह दोनों असलहे उनकी गाड़ी में मौजूद थे। जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है। लेकिन परिजन उस असलहे को लौटाने की मांग कर रहे हैं। क्योंकि उन्हें अभी भी असुरक्षा का भय सता रहा है। सूत्रों गोलंबर के पास उनकी गोप मेडीकल के नाम से दुकान है। जहां उनके उपर पिछले वर्ष हमला हुआ था।
पिछले वर्ष बसपा में हुए थे शामिल
बक्सर। खुटी यादव जनवरी 2017 में बहुजन समाज पार्टी के सदस्य बने थे। पार्टी द्वारा उन्हें पटना में भव्य समारोह आयोजित कर प्रदेश महासचिव बनाया गया था। खुटी मुफस्सिल थाना के लालगंज गांव निवासी शिवपूजन यादव के पुत्र थे। घटना में घायल उनका पुत्र यशवंत उनकी गाड़ी चला रहा था। जो अपराधियों द्वारा चलाई गयी गोली से घायल हुआ है।

अस्पताल में उपद्रव की स्थिति

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here