‌‌चारा लेने गए व्यक्ति को भाई और उसके साले ने मिलकर मारी गोली

0
2880

बक्सर खबर। नया भोजपुर गांव के रहने वाले मुन्ना यादव मवेशियों के लिए चारा लेने गए थे। घर लौटने से पहले गांव के बधार पर उनके उपर जानलेवा हमला हुआ। सौतेले भाई गणेश यादव उर्फ बुढ़ा उसके साले व अन्य दो लोगों ने मिलकर उनके उपर जानलेवा हमला किया। इन लोगों ने मुन्ना यादव (40) पर गोली चलाई। जो उनके कंधे में जा लगी। इस बीच हमलावर मौका देख भाग निकले। मुन्ना यादव को लोगों ने अस्पताल पहुंचाया।

वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनको सदर अस्पताल रेफर कर दिया। क्योंकि गोली कंधे में फंस गयी थी। उन्होंने पूछताछ में पुलिस को बताया कि सौतले भाई ने जान मारने की नियत से ऐसा किया। उनका साला बिक्रम यादव अकालूपुर और उनका भांजा मनु यादव नया भोजपुर इस हमले में शामिल रहे। नया भोजपुर ओपी पुलिस ने उनकी शिकायत दर्ज कर ली है। वहीं चिकित्सकों ने बताया कि मुन्ना यादव की हालत खतरे से बाहर है। फिलहाल उन्हें उपचार के लिए बड़े अस्पताल भेजा गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here