बम की दहशत में गांव, रात भर परेशान रही पुलिस

0
1096

बक्सर खबर : ब्रम्हुपर थाने की पुलिस के होश उस वक्त उड़ गए। जब मंगलवार की देर शाम देवकुली गांव में बन होने की सूचना मिली। थानेदार को ग्रामीणों ने इसकी सूचना दी। खेत में कुछ अजीब लोहा व पाइप लगा यंत्र गड़ा है। थानेदार ने पहले फोटो मंगाया। वह भी तस्वीर देख यह समझ नहीं पाए वह क्या है। भागे-भागे मौके पर पहुंचे पर पहुंचे। सामने से देखा परन्तु वह क्या चीज है उन्हें समझ में नही आया। इसकी सूचना वरीय पदाधिकारियों को दी।

आनन-फानन में डीएसपी अरूण कुमार गुप्ता पहुंचे। वे भी डिवाइस को समझ नहीं पाए। सूचना एसपी को दी गई। रात दस बजे एसपी भी पहुंचे। देखा खेत में कुछ अजीब सा औजार नुमा सामान गड़ा है। वही कोई भी ग्रामीण व पुलिस पदाधिकारी बम की डर से पास नही पहुंच रहा था। संदेह दूर करने के लिए मेटलडिटेक्टर मंगाया गया। उसके बाद यह पुष्टि हुई कि यह बम नहीं कोई इलेक्ट्रानिक डिवाइस है। जिसके बाद ग्रामीणों व पुलिस पदाधिकारियों ने राहत की सांस ली।

हेरिटेज विज्ञापन

बुधवार की सुबह इस खबर को ग्रामीण एक दूसरे से खूब चटकारे ले सुना रहे थे। पूछने पर ब्रम्हपुर थानाध्यक्ष ने दयानंद सिंह ने बताया पूरे आठ घंटे तक बम को लेकर अफरा-तफरी का महौल था। मेटलडिटेकटर आने के बाद स्पष्ट हुआ कि यह इलेक्ट्रानिक डिवाइस है। जांच में पता चला यह डीवाइस ओएनजीसी का है। उन्होंने जमीन में गढ़े खोद कर नीचे तार डालकर रख दिया था। जिससे भ्रम की स्थिति पैदा हो गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here