बोलेरो – बाइक की टक्कर, दोनों घायल रेफर

0
896

बक्सर खबर। ईटाढ़ी रोड पर आज मंगलवार की सुबह सवा नौ बजे बोलेरो और बाइक की सीधी टक्कर हो गई। बाइक सवार बुरी तरह घायल हो गए। उन्हें सदर अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने बताया इनका पैर टूट चुका है। कई जगह अंदरुनी चोटें आई हैं। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रेफर किया जा रहा है। घायल राहुल कुमार राम पुत्र शिवमुरत राम, करैला डेरा, थाना राजपुर का निवासी है। दूसरे व्यक्ति अधेड़ हैं।

उनका नाम भिखारी राम पुत्र ठग राम है। वे ग्राम इजरी, थाना मुफस्सिल के निवासी हैं। यह दोनों लोग बाइक से बक्सर जा रहे थे। वहीं दूसरी तरफ से बोलेरो आ रही थी। वास्तु बिहार के सामने उनकी टक्कर हो गई। जमा हुए आक्रोशित लोगों ने बोलेरो को पलट दिया। उसमें दूध लदा था। चालक डर के मारे भाग गया। जमा भीड़ भी दूध के पैकेट ले मौके से फरार हो गई। कुछ लोगों ने घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया। इसकी सूचना मुफस्सिल पुलिस को दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here