तीन माह से लापता युवक के खून सने कपड़े बरामद

0
3003

-पुलिस ने कहा जांच के बगैर कुछ भी कहना संभव नहीं
बक्सर खबर। छह फरवरी से एक युवक लापता है। उसका नाम प्रिंस सिंह (24) पुत्र रामजी सिंह है। घर वालों ने इसके लापता होने की सूचना थाने में दर्ज नहीं करायी है। कुछ दिन पहले इसकी मौखिक सूचना परिवार वालों ने दी थी। आज सूचना मिली उसके कपड़े, खून से सना चप्पल, बगैर सिम व बैट्री के मोबाइल के साथ झाड़ी में मिले हैं। पुलिस पहुंची, जांच के दौरान परिवार वालों ने कहा, हम जैकेट पहचानते हैं। यह उसी का है।

यह कपड़े कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र दियामान पुल के पास से बरामद हुए हैं। पूछने पर एसडीपीओ डुमरांव ने कहा, सिर्फ कपड़ो के आधार पर उसकी हत्या हुई है। या अब वह नहीं रहा। कहा नहीं जा सकता। उसका नाम कई अपराधिक मामलो में आता रहा है। चार बार जेल भी जा चुका है। वहीं घर वालों का तर्क है। पहले जब घर से लंबे समय तक लापता रहता था। तो जरुर फोन करता था। लेकिन, इस बार तो कई माह गुजर गए। उसका कोई पता नहीं चल रहा है। वैसे पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है। जिससे इस रहस्य का पता चल सके। उसके कपड़े आखिर यहां झाड़ी में कैसे पहुंचे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here