पूर्व सांसद की स्मृति में हुआ कंबल वितरण

0
179

बक्सर खबर। पूर्व सांसद लालमुनी चौबे की 82 वीं जयंती 20 जनवरी को मनाई गयी। दीवान सिंह स्मृति विकास संस्थान कुरुथिया द्वारा कार्यक्रम आयोजित था। जहां राज्यसभा सांसद आरके सिन्हा के सहयोग से यह कार्यक्रम संपन्न हुआ। गांव में बने सामुदायिक भवन में गांव के लोग एकत्र थे। जिनके बीच कंबल का वितरण हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ संतोष रंजन राय राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भाजपा युवा मोर्च एवं अरविन्द प्रताप शाही जिला परिसद सदस्य ने संयुक्त रूप से किया। मुख्य अतिथि राजेन्द्र सिंह भाजपा थे। समरोह की अध्यक्ष्ता इंद्रजीत बहादुर सिंह उफऱ् चुनु सिंह व संचालन रमेश राम एवं पारष चौधरी ने किया। संतोष रंजन ने कहा कि लालमुनि चौबे साधारण व्यक्ति का नाम नहीं था। उनके जैसा व्यक्ति होना मुश्किल है। उनका जीवन बेदाग था।

राजेंद्र सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि आज के नेताओं को गाली सुनना पड़ रहा है। उसी समाज में लालमुनि चौबे जी थे जिनके उपर कोई आरोप नहीं लगा। कार्यक्रम के आयोजन कर्ता उदय कुमार उज्जैन ने बताा कि राज्य सभा सांसद रविंद्र किशोर सिन्हा के सौजन्य से भदवर ,कुरुथिया, बराढ़ी, सूकरदेरा, बिनटोली के गरीब ,वृद्ध और विधाओं के बिच कम्बल वितरण किया गया। कार्यक्रम में युवा नेता नीरज सिन्हा, भदवर के सरपंच प्रदीप सिंह, धरीक्षण सिंह, मंजी पासवान, संजय सिंह, अजय सिंह, नंदन सिंह, गुड्डू राय, पासशुराम सिंह, राजनाथ सिंह, भिखरी ठाकुर, रवि सिंह, आलम अंसारी, पोतन पासवान, सुमित कुमार, अनुरंजन सिंह, अभिरंजन जी सहित सौकड़ो महिला पुरुष शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here