‌‌‌खुद को भाजपा कार्यकर्ता कहने वालों ने फूंका मंत्री का पुतला

0
567

बक्सर खबर। भाजपा जिंदा बाद के नारे लगाने वालों ने आज गुरुवार को उनका पुतला जलाया। कार्यक्रम चौसा गोला के पास हुआ। इसकी विज्ञप्ति जारी करने वाले रविशंकर चौबे ने कहा है कि मैं चौसा इकाई का पंचायत प्रकोष्ठ अध्यक्ष हूं। हालाकि जो चेहरे उनके साथ दिख रहे हैं। उनमें कितने कार्यकर्ता हैं और कितने पक्ष के पहलवान कहा नहीं जा सकता। इन लोगों ने बक्सर खबर को अपना वीडियो और फोटो दोनों उपलब्ध कराया है।

जिसमें कहा गया है कि इनकी वजह से चौसा का विकास नहीं हुआ। आगे कुछ नेताओं का और हवाला देते हुए कहा गया है। बक्सर में जबतक स्थानीय सांसद नहीं होगा। इसका विकास नहीं होगा। अर्थात यह पूरा कार्यक्रम विरोध की राजनीति से प्रेरित जान पड़ता है। इसमें अशोक तिवारी, काली चरण यादव, रामनरायण दुबे समेत एक दर्जन से अधिक लोगों का नाम दिया गया है। तत्थ के रुप में नारे लगाने वालों को वीडियो आपके सामने है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here