सीएए के समर्थन में भाजपा निकालेगी जागरुकता रैली

0
165

बक्सर खबर। रविवार को भाजपा द्वारा डुमरांव विधान सभा में नागरिकता संशोधन अधिनियम 2020 के समर्थन में विशाल जन समर्थन रैली निकाली जाएगी। राज हाई स्कूल के फील्ड से 11:00 बजे निकलने वाली रैली मेन रोड से होते हुए गोला रोड के तरफ से राजगढ़ चौक पर सभा के रूप में तब्दील होगी। इस रैली में मुख्य रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष माधुरी कुंवर एवं भाजपा पंचायती राज प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक ओम प्रकाश भूवन उपस्थित होंगे। रैली के विषय में बताते हुए ओमप्रकाश भुवन ने कहा कि नागरिकता संशोधन अधिनियम 2020 भारत सरकार द्वारा लिया गया एक सशक्त निर्णय है।

यह बिल आज से बहुत साल पहले लाया जाना चाहिए था। परंतु इस देश के पूर्व में आई हुई सरकार द्वारा अपने वोट बैंक को देखते हुए लटकाया जाना देश के लिए दुर्भाग्यपूर्ण था। विपक्ष द्वारा राजनीति के द्वारा इस देश में एक भ्रामक की स्थिति फैलायी जा रहा है। जोकि कहीं से भी देश हित के लिए सही नहीं है। आम नागरिक इस बात को समझते हैं और वह विपक्ष के कोरी अफवाह मैं नहीं फंसने वाले हैं। इस रैली को राष्ट्रीय स्वयं संघ एवं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का पूर्ण समर्थन प्राप्त है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here