भाजपा पहुंची सवा लाख के पार, 41 हजार की बढ़त

0
1432

बक्सर खबर। छह विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना एक साथ चल रही है। जो परिणाम सामने आ रहे हैं। उसमें भाजपा ने अब तक अच्छी बढ़त बना ली है। उसे दोपहर सवा एक बजे तक कुल 1 लाख 34 हजार 87 मत प्राप्त हुए हैं। वहीं दूसरी तरफ राजद को 92943 मत प्राप्त हुए हैं। प्राप्त मतों के अनुसार भाजपा को 41144 मतों की बढ़त हासिल हो चुकी है। बसपा उम्मीदवार को 21750 मत मिले हैं। वैसे आपको बता दें लगभग 24 चक्र की गिनती आज होनी है। जिसमें से आधे मतों की गिनती का काम भी पूरा नहीं हो पाया है। प्रशासन के अनुसार कुल पोल मतों को लगभग 45 प्रतिशत मत भाजपा के पक्ष में गया है। मतगणना का क्रम जारी है। भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है। पार्टी के उम्मीदवार भी बाजार समिति पहुंच गए हैं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here