भाजपा नेता मनोज सिन्हा आ रहे हैं बक्सर

0
1725

बक्सर खबर। रेल राज्यमंत्री व गाजीपुर के निवर्तमान सांसद मनोज सिन्हा बुधवार को बक्सर पहुंच रहे हैं। वे अपनी पार्टी के लिए ब्रह्मपुर और डुमरांव विधानसभा में दो अलग-अलग कार्यक्रम करेंगे। इसकी जानकारी बक्सर के भाजपा उम्मीदवार व निवर्तमान सांसद अश्विनी चौबे के हवाले से दी गई है। उनके अनुसार पार्टी द्वारा आयोजित कार्यक्रम विजय संकल्प सम्मेलन में वे हिस्सा लेंगे। सूचना के अनुसार बुधवार की दोपहर डुमरांव एवं उसके उपरांत भाजपा ब्रह्मपुर विधानसभा क्षेत्र में कार्यक्रम आयोजित है।

पांडेय पट्टी इलाके में हुआ दौरा
बक्सर खबर। भाजपा नेता अश्विनी चौबे ने आज मंगलवार को सदर प्रखंड के पांडेय पट्टी मंडल में जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने कई गांवों में जाकर लोगों से मुलाकात की। उनकी मीडिया सेल द्वारा जारी सूचना के अनुसार आज छोटका नुआंव गांव में परिवार मिलन समारोह का आयोजन किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here