भाजपा मंडल उपाध्यक्ष के आकस्मिक मृत्यु पर अश्विनी चौबे ने व्यक्त की संवेदना

1
453

बक्सर खबर: बीजेपी चैसा मंडल उपाध्यक्ष सोनपा निवासी श्रीधन जी चौबे के निधन पर आकस्मिक निधन पर सांसद सह केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री श्री अश्विनी कुमार चौबे ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। ज्ञात हो कि नोएडा में एक सड़क दुर्घटना में वे बुरी तरह घायल हो गए थे। केंद्रीय राज्य मंत्री श्री चौबे ने प्रेस को जारी बयान में कहा कि उनकी असमय मृत्यु से मैं व्यथित और दुखी हूं।

मिलनसार सरल सौम्य कर्मठ कार्यकर्ता थे। वे युवाओं में काफी लोकप्रिय थे। उनके असमय चले जाने से सभी व्यथित हैं। बक्सर भाजपा उनके परिवार के साथ पूरी मजबूती से खड़ा है। धनजी चौबे सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद उनका इलाज नोएडा के फोर्टिस अस्पताल में चल रहा था। उनके मस्तिष्क में गहरी चोट आई थी। स्थानीय सांसद केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री श्री चौबे के प्रयास से उन्हें वेंटिलेटर पर दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में शिफ्ट कराया गया था। जहां उनकी मौत हो गई।

1 COMMENT

  1. khalasi muhla ke birju or koirpurwa ke kallu shah buxar me sarab ka karo bari karte hai abhi koirpurwa me papu banarsi ka name ke weykti ke yaha sarab utra hai

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here