बिजली विभाग के जेई से भाजपा नेता ने की मारपीट, दोनों तरफ से प्राथमिकी दर्ज

0
2687

बक्सर खबर। बिजली विभाग के जुनीयर इंजीनियर के साथ भाजपा नेता ने मारपीट की हैं। घटना आज बुधवार की है। वीर कुंवर सिंह कालोनी के तरफ बिजली विभाग के कर्मचारी काम कर रहे थे। शहरी क्षेत्र के जेई गौरव कुमार वहां मौजूद थे। इसी बीच धनंजय राय नाम का युवक वहां पहुंचा। जो स्वयं को भाजपा का नेता कह रहा था।

उसने पहले बहस की। फिर बात विवाद तक पहुंच गई। वहां क्या हुआ। इसका कोई प्रमाण सामने नहीं आया है। लेकिन, दोनों लोगों ने एक दूसरे के खिलाफ नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है। जिसमें जेई ने मारपीट करने तथा भाजपा नेता ने अपने साथ लूट की घटना होने की बात कही है। वाकया आज दोपहर के वक्त का है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here