भाजपा में अफवाहों का बाजार गर्म, कांग्रेस में मायूसी

0
876

बक्सर खबर। लोकसभा चुनाव को लेकर चर्चाओं का बाजार आज पूरे दिन उफान पर रहा। वजह एक दिन पहले भाजपा ने अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की। लेकिन, बिहार की सत्रह सीटों पर पड़ा पर्दा नहीं हटा। केन्द्रीय नेतृत्व ने यह प्रेस बयान जारी कर दिया कि हमारे उम्मीदवारों के नाम राज्य कार्यालय को भेज दिए गए हैं। वहीं से घोषणा होगी। इस बीच दोपहर बाद से ही बक्सर सीट को लेकर अफवाह स्वयं भाजपा के लोगों ने फैलानी शुरू की। मनोज तिवारी को यहां का उम्मीदवार बनाया जा सकता है।

हालाकि तिवारी फिलहाल दिल्ली के प्रदेश अध्यक्ष हैं। साथ ही वे वहां से सांसद भी हैं। इस तरह के सवाल करने पर भाजपा नेताओं ने कहा कि उनकी सीट से पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर चुनाव लडऩे वाले हैं। उन्होंने आज ही पार्टी की सदस्यता ली है। ऐसे में मनोज तिवारी बक्सर सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। अधिकारिक पुष्टि न होने के कारण फिलहाल यह चर्चा चुनावी अफवाह ही कही जा सकती है। वहीं दूसरी तरफ महागठबंधन ने भी अपनी सीटों का एलान आज शुक्रवार को कर दिया। कांग्रेस को शाहाबाद में सासाराम की आरक्षित सीट मिली है। बक्सर उसके खाते में नहीं गई है। कल तक कांग्रेस के लोग इस सीट से चुनाव लडऩे का दावा कर रहे थे। लेकिन, उस खेमे में भी उदासी है। हालांकि ऐसा पहले से भी संभावित माना जा रहा था। राजद ही इस सीट से चुनाव लड़ेगी। क्योंकि जगदानंद सिंह राजद के कद्दावर नेता हैं। पार्टी उनके लिए यह सीट अपने पास जरुर रखेगी। इन राजनीतिक अटकलों के बीच पूरी तस्वीर आने वाले एक-दो दिनों में स्पष्ट हो जाएगी। महागठबंधन भी सीटों का एलान कर देगा। साथ ही भाजपा भी बिहार में अपने उम्मीदवारों की घोषणा करेगी। जब तक ऐसा नहीं होता है। हमारी खबरें जारी रहेगी और जनता के बीच चर्चा का बाजार गर्म रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here