बाइक को बचाने में तीन वाहन दुर्घटनाग्रस्त, ट्रैक्टर चालक की मौत, विरोध में सड़क जाम

0
2042

बक्सर खबर। बाइक सवार युवकों को बचाने में तीन वाहन दुर्घटना का शिकार हो गए। चौसा-बक्सर मार्ग पर यह दुर्घटना महदेवा घाट के समीप हुई। उस वक्त दोपहर के सवा दो बज रहे थे। बक्सर से चौसा की तरफ डीसीएम ट्रक जा रहा था। जिस पर पशु चारा लदा था। उसके आगे ट्रैक्टर था। तभी सामने से बाइक सवार दो युवक आए और ऐसा लगा ट्रक के नीचे आ जाएंगे। उनको बचाने के लिए ट्रक वाले ने अपना किनारा बदला। वह ट्रैक्टर से जा टकराया। ट्रक्टर नीचे चाट में जा पलटा और ट्रक पेड़ से टकरा गया। दुर्घटना में ट्रैक्टर चालक नथुनी पासवान (40) पुत्र शिवपूजन पासवान निवासी कठघरवा, थाना मुफस्सिल की मौत हो गई।

घटना स्थल पर रोते परिजन

वहीं ट्रक चालक का पैर गाड़ी के नीचे बोनट में फंस गया। दुर्घटना देख वहां पहुंचे लोगों ने आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद उसका पैर बाहर निकाला। तत्काल उसे उपचार के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। सूत्रों की माने तो ट्रक चालक मनीष कुमार नया बाजार का रहने वाला है। वहीं दूसरी तरफ बाइक सवार भी बचने के क्रम में अपना संतुलन खो बैठे और घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। बाइक पर रंजन कुमार यादव (17) व राजकुमार राय (40) दोनों ग्राम नगपुरा, थाना सिमरी सवार थे। जिसमें राजकुमार को गंभीर चोट आई है। ट्रक का खलासी राज पांडेय (18) ग्राम साहोपारा, थाना औद्योगिक का निवासी है। जिसे हल्की चोट आई है। आक्रोशित लोग चौसा मार्ग को जाम कर प्रदर्शन कर रहे हैं।

शव के साथ सड़क जाम करते लोगों को समझाते अधिकारी

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here