बाइक लुटेरों को युवकों ने दौड़ा कर पीटा, पुलिस ने किया गिरफ्तार

1
1898

बक्सर खबर : तीन बाइक लुटेरों ने शुक्रवार की रात बाइक लूटने का प्रयास किया। लेकिन जिन युवकों को उन्होंने जबरन रोका। उनकी संख्या भी तीन थी। वे लुटेरों से भीड़ गए। इतना मारा की उन्हें अपनी जान बचाने के लिए भागना पड़ा। घटना चौसा गोला और सरेंजा गांव के बीच की है। इसी पुलिस का गश्ती दल उधर से गुजारा। आक्रामक युवकों ने इस दौरान अपने कुछ और साथियों को भी बुला लिया था। पुलिस ने रात ग्यारह बजे इतने युवकों को देखा तो पूछा क्या वजह है। सरेंजा के रहने वाले उन युवकों ने बताया तीन अपराधी बाइक लूटने का प्रयास कर रहे थे। मार खाकर चौसा की तरफ भागे हैं। उनकी बात पुलिस को सच्ची प्रतीत हुई।

क्योंकि गश्ती दल ने तीन युवकों को चौसा की तरफ जाते देखा था। उनका पीछा किया और गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पता चला सावन सिंह ग्राम बरुअन, प्रिंस सिंह ग्राम मोहली, धीरज सिंह बरुइन, सभी थाना जमानिया जिला गाजीपुर के निवासी हैं। तलाशी के दौरान उनके पास से देशी कट्टा भी बरामद हुआ जो लोडेड था। शनिवार को पीसी कर डीएसपी सदर शैशव यादव ने कहा तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। जो वाहन लुटेरे हैं। पीसी के दौरान रात की घटना का जिक्र नहीं किया गया। यह जरुर कहा गया शुक्रवार की रात इन सभी को चौसा- कोचस मार्ग से लूट की योजना बनाते गिरफ्तार किया गया है।

1 COMMENT

  1. मार डालो इन हरामियों को जो हर किसी का bike लूटते है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here