बाइक लुटेरों ने युवक को मारी गोली, वाराणसी रेफर

4
4836

बक्सर खबर। बाइक लुटेरों ने आज रविवार को ईटाढ़ी – सरेंजा रोड में युवक को गोली मार दी। मौका मिलते ही उनकी नई अपाची बाइक लेकर फरार हो गए। घटना इटाढ़ी थाना के घेउरियां पुल के पास हुई। घायल विकास कुमार यादव पुत्र फूलन यादव को एक गोली दाहिने हाथ में तथा दूसरी गोली सीने के पास लगी है। उसे उपचार के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया। जहां से चिकित्सकों ने उसे वाराणसी रेफर कर दिया। सूचना के अनुसार अपराह्न चार बजे के लगभग पसहरा गांव का विकास अपने भाई चंदन के साथ कोचस जा रहा था।

रास्ते में घेउरियां पुल के पास ब्लू रंग की अपाची खड़ी थी। वहां तीन युवक मुंह बांधे खड़े थे। उनको देख इन युवकों को शक हुआ। इन्होंने अपनी बाइक तेज की। इसी दौरान अपराधियों ने गोली चला दी। दो गोली उसे लगी और वे मारे डर के वहीं खड़े हो गए। अपराधी आए और उनकी बाइक लेकर फरार हो गए। अपराह्न चार बजे के लगभग यह वाकया हुआ। घायल युवक के बारे में पूछने पर सदर अस्पताल के चिकित्सकों ने बताया एक्सरे में गोली का कहीं पता नहीं चला है। हालांकि छाती पर जख्म है। यह घटना लूट की है या हत्या की नियत से गोली चली। यह पूछने पर थानाध्यक्ष ने कहा सूचना के अनुसार माला लूट का है। लेकिन, अभी स्पष्ट नहीं रुप से कुछ कहा नहीं जा सकता। क्योंकि उन दोनों पर अचानक गोली चली।

4 COMMENTS

  1. बक्सर में जो आजकल क्राइम का ग्राफ जोड़ पकड़ा है इससे साबीत होता है की यहाँ का प्रशासन असफल है ,आम आदमी ख़ौफ़ की जिंदगी के साये में जीने को मजबूर है।

  2. बक्सर में जो आजकल क्राइम का ग्राफ जोड़ पकड़ा है इससे साबीत होता है की यहाँ का प्रशासन असफल है ,आम आदमी ख़ौफ़ की जिंदगी के साये में जीने को मजबूर है।

  3. बक्सर में जो आजकल क्राइम का ग्राफ जोड़ पकड़ा है इससे साबीत होता है की यहाँ का प्रशासन असफल है ,आम आदमी ख़ौफ़ की जिंदगी के साये में जीने को मजबूर है।

  4. बक्सर में जो आजकल क्राइम का ग्राफ जोड़ पकड़ा है इससे साबीत होता है की यहाँ का प्रशासन असफल है ,आम आदमी ख़ौफ़ की जिंदगी के साये में जीने को मजबूर है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here