बाइक में चाबी लगाने के विरोध पर दौड़ा-दौड़ा कर पीटा

0
1668

बक्सर खबर: शनिवार की देर शाम कोरानसराय थाना क्षेत्र के स्थानीय बजार में अफरा-तफरी का महौल हो गया। जमकर लाठी डंड़े चले जिसमें तीन युवकों को गंभीर रूप से चोटे आई है। जिन्हें डुमरांव अनुमंडल अस्पताल से गंभीर हालत में रेफर कर दिया गया। पीड़ित विनय कुमार ने बताया कि वे और उनके भाई अपनी नई अपाची बाइक खड़ी कर  समोसा खा रहे थे।

उसी दौरान गांव के बलिराम तिवार के पुत्र पंकज व निलय तिवारी बाइक में मास्टर चाबी से स्टार्ट कर रहे थे। जिसका विरोध करने पर हाथपाई की वहीं हो-हल्ला होते देख गणेश तिवारी के पुत्र स्वर्गीय शालिक तिवार के पुत्र कमल नरायण तिवारी व कंधरपुर के बीर उपाध्याय के भतीजे ने हमला कर दिया। जिसमें मेरे अलावे रामकेश यादव, विनोद यादव गंभीर रूप से जख्मी हो गये। रामकेश को ज्यादा चोटे आई है वह अभी भी बेहोशी के हालत में है। घटना के बाद से गांव में गुटीय संघर्ष की आशंका बढ़ गई है। वहीं दोनों पक्षों में काफी तनाव है। घटना की सूचना मिलते ही राजद के जिला उपाध्यक्ष श्रीकांत यादव अस्पताल पहुंच कर घटना की जानकारी ली। वहीं पीड़ित परिवार को बेहतर ईलाज के पटना भेजने में मदद की। कोरानसराय थानाध्यक्ष जय प्रकाश सिंह ने बताया कि बाइक में चाबी लगाने के विरोध पर मारपीट हुई है। जिसमें तीन की हालत गंभीर पीड़ित के वयान पर पांच नामजद और दस अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here