‌‌‌बड़ी खबर: लू लगने से जिले में तीन की मौत, लावारिस हालत में मिली दो लाशें

0
887

बक्सर खबर। लू लगने से पिछले चौबीस घंटे के दौरान जिले में तीन लोगों की मौत हो चुकी है। मौत इससे ज्यादा भी हो सकती है। फिलहाल यहीं सूचना मिल रही है। शनिवार को दो जगह लावारिस हाल में दो लाशें मिली। ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के सेमरा पथ पर अधेड़ महिला मिली। पुलिस ने उसकी लाश को बरामद किया। पहचान की प्रयास में पता चला कि उनका नाम लखराजो देवी पत्नी शत्रुघ्न शर्मा है। वह अपने मायके सेमरा आई थी। शायद पैदल ही अपनी ससुराल सिमरी थाना के नगवां गांव जा रहीं थी। रास्ते में अत्यधीक लू लगने से उनकी मौत हो गई।

दूसरी घटना कोरानसराय थाना क्षेत्र के बिहारी पाल के साथ घटी है। उनकी उम्र 70 वर्ष के लगभग थी। दो दिन पहले अपने गांव कोपवां से बेटी के यहां ईटाढ़ी मिलने गए थे। उनका शव खैरही गांव के पास रास्ते किनारे पड़ा देखा गया। अज्ञात समक्ष पुलिस शव ले गई। इस बीच उनके बेटे शिवशंकर पाल ने उनकी पहचान आज रविवार को की। पूछताछ में उन्होंने बताया दस वर्ष पहले कोइलवरी से सेवानिवृत होकर आए थे। शायद पैदल ही ईटाढ़ी से गांव लौट रहे थे। तीसरी घटना डुमरांव शहर की है। काशी शर्मा (68) दोपहर के वक्त नया तालाब की तरफ गए थे। वहां गर्मी के कारण एक जगह मुर्छित होकर गिर पड़े। लोग पास के अस्पताल ले गए तो पता चला। उनकी मौत हो चुकी है। वे डुमरांव शहर के बंसराज की गली के निवासी थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here