बड़ी खबर : जिले में हो रही है अफीम की खेती, वीडियो भी देखें

0
2098

बक्सर खबर। अब तक की सबसे बड़ी खबर डुमरांव के चक्की प्रखंड से आ रही है। वहां भरियार ओपी के शोमारू के डेरा गांव के मौजा में प्रतिबंधित अफीम की फसल उगाई जा रही है। आज इसकी सूचना डुमरांव के डीएसपी केके सिंह को मिली। वे सादे लिबास में ही अंगरक्षकों को लेकर पहुंच गए। किसी को खबर नहीं दी। मौके पर पहुंचे तो सूचना सही मिली। तत्काल कप्तान उपेन्द्रनाथ वर्मा को सूचित किया। फिर क्या था, पूरे महकमें में खलबली से मच गई।

एसपी ने मीडिया को बताया अंचल के सीओ से संपर्क किया गया है। भूमि किसकी है इसका पता लगाया जा रहा है। इसकी देखरेख करने वालों के अनुसार यह बादाम की उन्नत फसल है। ऐसा कहकर इसे आबादी से बहुत दूर दियरा इलाके में लगाया गया है। चारो तरफ से सरसो आदि की फसल है। इस वजह से किसी की नजर यहां तक आना संभव नहीं है। पुलिस स्वयं हैरान है। इस तरह का गैर कानूनी काम किसने किया। उसका पता लगाया जा रहा है। देखें वीडियो :-

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here