‌‌‌आर्ट आफ लिविंग का बड़ा प्रयास, हरित बक्सर का शुभारंभ

0
202

-मंत्री ने किया श्रीगणेश, पचास हजार पौधे लगाने का लक्ष्य
बक्सर खबर। आज वृक्ष पूरे विश्व की जरुरत हैं। बदलता मौसम और बढ़ते तापमान ने इसके संकेत दे दिए हैं। रोजी-रोजगार और राजनीति के इस दौर में पर्यावरण की चिंता सबसे अहम है। जिसकी तरफ ध्यान दिया है आर्ट आफ लिविंग संस्था ने। संस्था के सदस्यों ने अथक प्रयास और प्रशासनिक सहयोग से जिले में पचास हजार पौधे लगाने के लिए चिहि्नत स्थानों पर अनुमति ली है। इस प्रयास को सफल बनाने में आदिवासी वेलफेयर एसोसिएशन और ग्रोट्री डॉट काम मदद कर रहे हैं। आज शनिवार को अपराह्न तीन बजे केन्द्रीय परिवार कल्याण व राज्य स्वास्थ्य मंत्री अश्विनी चौबे ने ठोरा और गंगा के ती मुहाने पर इसका शुभारंभ किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा।

मत्स्य पुराण में कहा गया है। एक वृक्ष दस पुत्रों के बराबर होता है। इस लिए ऐसे प्रयास बहुत जरुरी हैं। क्योंकि आने वाली पीढ़ी के सामने यह बहुत बड़ी चुनौती है। इस लिए आप सभी लोग इस बारिश के मौसम में स्कूल, कालेज, सार्वजनिक स्थानों पर अवश्य पौधे लगाएं। आर्ट आफ लिविंग के एपेक्स सदस्य दीपक पांडेय ने बताया कि आज पांच सौ वृक्ष लगाए गए। कल रविवार को ओपेन जेल परिसर में 2000 पौधे लगाए जाएंगे। सार्वजनिक स्थलों के अलावा सभी स्कूलों में भी बड़े पैमाने पर पौधे लगाने का लक्ष्य है। इस मौके पर आदिवासी वेलफेयर के हिमांशु तिवारी, जेल अधीक्षक विजय अरोड़ा, भाजपा नेता परशुराम चतुर्वेदी, प्रकाश पांडेय, प्रियरंजन, जिलाध्यक्ष राणा प्रताप सिंह के अलावा बड़ी संख्या में भाजपा नेता और समाजसेवी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here