भोजपुरी में अश्लीलता के खिलाफ शंखनाद

0
956

बक्सर खबर। भोजपुरी की गरीमा को कुछ लोग लगातार ठेस पहुंचा रहे हैं। ऐसा करने वाले वैसे ही लोग हैं। जिनकी रोजी-रोटी का मुख्य पेशा ही लोकगीत गाना है। लेकिन, उनको यह पता नहीं है। वे समाज को कौन सी दिशा दे रहे हैं। लोकप्रिय होने के लिए सभी मर्यादाएं तोड़ी जा रही हैं। इसके खिलाफ विश्व भोजपुरी सम्मेलन द्वारा 10 मई को धनसोई के खरवनिया गांव में कार्यक्रम आयोजित किया गया है। जिसका शुभारंभ इस अभियान के मुख्य प्रणेता भरत शर्मा करेंगे।

इसके आयोजक नंदकुमार तिवारी ने  बताया कि समारोह में भरत शर्मा का सम्मान किया जाएगा। जिन्होंने भोजपुरी का गौरव बढ़ाया है। कार्यक्रम में मिथिलेश पाठक, अन्न्जय रघुराज, अभिनेत्री सोनी पांडेय, रजनीश मिश्रा, अखिलेश पाठक, गायक गोलू राजा बतौर अतिथि आमंत्रित हैं। आयोजन को सफल बनाने के लिए तैयारियां चल रही हैं। सूचना के अनुसार खरवनिया धनसोई थाना क्षेत्र का गांव है। 10 मई को शाम छह बजे यह कार्यक्रम होना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here