भोजपुरी को मिले राजभाषा का दर्जा

0
81

बक्सर खबर। भोजपुरी विकास न्यास की एक आवश्यक बैठक सह प्रेस वार्ता का आयोजन स्थानीय गीता मंदिर में किया गया। रविवार को हुई बैठक में में भोजपुरी को आठवीं अनुसूची में शामिल करने और इसे राज्य की द्वितीय राजभाषा घोषित करने पर चर्चा हुई। न्यास के प्रयासों पर चर्चा हुई और अब तक किए गए प्रयास की जानकारी मीडिया को दी गई। न्यास के सदस्यों ने बिहार के मुख्यमंत्री से भोजपुरी को द्वितीय राजभाषा का दर्जा देने की मांग की। इसी तरह महामहिम राष्ट्रपति से भी इस संबंद्ध में चल रहे पत्रचार एवं उसके विकास पर भी चर्चा की गयी।

न्यास के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रभंजन भारद्वाज ने बताया कि भोजपुरी को आठवीं अनिसूची में शामिल कराने को लेकर प्रयास किया जा रहा है। जिसमें गृह मंत्रालय, राजभाषा विभाग एवं महामहिम से पत्राचार भी किया जा रहा है । कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभंजन भारद्वाज ने की एवं संचालन सचिव रामेश्वर नाथ मिश्र बिहान ने किया। महेश्वर ओझा महेश, शिव बहादुर पांडेय प्रितम, अखिलेश्वर मिश्र चंचरीक, वशिष्ठ पाण्डेय, श्यामबिहारी मिश्र वैद्य के साथ अन्य सदस्य एवं कार्यकारिणी के सदस्य मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here