‌‌‌प्रेम प्रपंच में हुई भोजपुरी कलाकार अमित की हत्या, एक गिरफ्तार

0
9516

बक्सर खबर। प्रेम जब प्रपंच बन जाए तो वह अक्सर मौत का कारण बनता है। रविवार की रात घर लौटने के दौरान अमित सिंह उर्फ अमित यादव की हत्या हो गई थी। देर शाम हुई घटना ने सबको चौंका दिया। आखिर क्यूं और किसने मारा अमित को ? यह यह सवाल सबके जेहन में कौंध रहा था। युवक भोजपुरी का हास्य कलाकार था। अपने कुछ साथियों संग मिलकर मिस्टर भोजपुरिया यू ट्यूब चैनल चलाता था। जो काफी लोक्रप्रिय चैलन था। इनके ग्रुप में कई युवक और युवतियां शामिल हैं।

जब पुलिस को हत्या का कारण गांव की दुश्मनी में नजर नहीं आया। तब इस ग्रुप की तरफ ध्यान गया। जांच में पता चला। इसकी हत्या की वजह प्रेम प्रपंच है। फिलहाल इस आरोप में चौंगाई के उज्वल कुमार सिंह पुत्र अजय सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ चल रही है। जिसमें एक और साथी आशुतोष का नाम सामने आ रहा है। वह भी चौगाईं का ही रहने वाला है। हालाकि वह अभी तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। इन दोनों ने मिलकर अमित की हत्या की है।
यह भी पढ़े कब और कैसे हुई अमित की हत्या( क्लिक करें)
दो युवतियों का नाम आ रहा है सामने
बक्सर खबर। अमित और उज्वल दोनों साथी हैं। इन दोनों का संबंध दो लड़कियों से था। इस बीच विवाद के कारण उज्वल का संबंध खराब हो गया। साथियों ने आपस में बैठक की। जिसमें सबने मिलकर अमित को समझाया। तुम भी अपना संबंध तोड़ दो। इसमें सबकी भलाई है। क्योंकि इसका सीधा प्रभाव ग्रुप पर पड़ रहा है। बात नहीं बनी और अंतत: अमित की जान पर आ बनी। घटना के दिन चौगाई से ही वह अपने गांव ठोरी-पांडेयपुर लौट रहा था। रास्ते में उसी गोली मार दी गई।  

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here