भोजपुर कोठी के पास आटो दुर्घटनाग्रस्त, आठ घायल

0
477

बक्सर खबर। एन एच 84 पर बुधवार की सुबह दुर्घटना हो गई। नया भोजपुर चौक से बक्सर के लिए चला आटो पेड़ से टकरा गया। उसमें सवार कुल आठ लोग घायल हो गए। सभी लोग सिमरी थाना क्षेत्र के रहने वाले बताए गए हैं। सूत्रों के अनुसार सुबह के सात बज रहे थे। आटो रिक्शा वाला आठ सवारी को लेकर बक्सर के लिए चला। डुमरांव महाराज की कोठी के पास पहुंचा ही था। सामने से ट्रक आ रहा था। इसी बीच अपाची सवार युवक लहरिया कट अंदाज में घूंसा।

उसे बचाने के लिए आटो वाला सड़क के किनारे भागा। उसकी गाड़ी पेड़ से टकरा कर पलट गई। दुर्घटना में महिला यात्रियों को ज्यादा चोट आई। सूत्रों के अनुसार चार लोगों को ज्यादा चोट आई है। जिसमें सुशीला दवी पति स्व. बरमेश्वर यादव, पार्वती देवी पति बबन यादव, राज कुमारी देवी पति नन्दलाल यादव, सोनिया देवी पति ललन यादव सभी ग्राम एकौना, थाना सिमरी के निवासी हैं। अन्य घायल प्राथमिक उपचार के बाद अपने-अपने घरों को चले गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here