भोजपुर में सड़क जाम करने वाले बीस के खिलाफ प्राथमिकी

0
832

बक्सर खबर। मासूम शशांक की हत्या के बाद सोमवार को जनाक्रोश पनपा था। जिसका परिणाम रहा कि पुराना भोजपुर में घंटो एनएच 84 जाम रहा। वाहनों की लंबी कतार लग गई। विधि व्यवस्था की समस्या पैदा हो गई। इससे निपटने के लिए पुलिस ने भरसक कोशिश की।

लेकिन, कुछ शरारती तत्वों ने इस मौके का लाभ उठा पुलिस से अभद्रता की। आने-जाने वालों को भी परेशान किया। ऐसा करने वालों के खिलाफ नया भोजपुर ओपी में प्राथमिकी दर्ज की गई है। मंगलवार को पूछने पर पुलिस ने कहा कुल 21 को नामजद किया गया है। अन्य पचास अज्ञात को भी आरोपी बनाया गया है।

add

जिनकी पहचान की जा रही है। वहीं दूसरी तरफ एसपी राकेश कुमार ने मीडिया को बताया। शशांक के अपहरण की गुत्थी सुलझाने के लिए टीम का गठन किया गया है। बिहार पुलिस लगातार बलियां और गाजीपुर पुलिस के संपर्क में है। आरोपियों की तलाश जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here