भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ 16 से रामेश्वर नाथ मंदिर में

0
185

बक्सर खबर। शहर के रामरेखा घाट स्थित रामेश्वर नाथ मंदिर में श्रीमद भागवत ज्ञान महायज्ञ का आयोजन हो रहा है। सर्वजन कल्याण समिति द्वारा इसकी तैयारी प्रारंभ कर दी गई है। मंगलवार को यहां हनुमान मंदिर में समिति की बैठक हुई। सदस्यों ने बताया 16 को प्रात: नगर भ्रमण के साथ यज्ञ का विधान प्रारंभ हो जाएगा। उसी दिन से कथा प्रारंभ हो जाएगी। व्यासपीठ से आचार्य कृष्णानंद शास्त्री जी कथा कहेंगे। जिसका समय अपराह्न 3 से संध्या 7 बजे का रखा गया है।

पहले दिन कथा महात्म का वर्णन होगा। दूसरे अर्थात 17 को अरणी मंथन के साथ यज्ञ प्रारंभ होगा। यह क्रम 23 तक चलेगा उसी दिन पूर्णाहुति एवं भंडारा का आयोन होगा। बैठक में उपस्थित एलपी चौबे ने बताया यह 12 वर्ष है। पिछले ग्यारह वर्ष से शास्त्री जी के सानिध्य में लगातार कथा हो रही है। बैठक के दौरान बृज कुमार मिश्रा, जगदीश प्रसाद, डीके तिवारी एवं सर्वजन कल्याण समिति से जुड़े धर्मनिष्ठ लोग उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here