‌‌‌भभुआ के भाजपा विधायक का निधन, पार्टी ने जताया शोक

0
446

बक्सर खबर : भभुआ सदर के भाजपा विधायक आनंद भूषण पांडेय का गुरुवार की सुबह निधन हो गया। दिल्ली के सर सुंदर लाल अस्पताल में सुबह दस बजे उनके निधन की सूचना मिली। दुखद खबर मिलते ही पार्टी में शोक की लहर दौड़ गई। शाहाबाद के हर छोटे बड़े पार्टी नेता ने इस पर गहरी संवेदना व्यक्त की। भाजपा के मीडिया प्रभारी नितीन मुकेश ने बक्सर खबर को इसकी सूचना दी। स्थानीय सांसद अश्विनी चौबे सह केन्द्रीय राज्य स्वास्थ्य मंत्री ने अपने छोटे पुत्र अविरल शाश्वत को वहां भेजा।

उनके परिजनों से मिलकर स्व विधायक का शव उनके पैतृक गांव भगवानपुर भभुआ भेजने का इंतजाम किया। वहीं स्वास्थ्य मंत्री ने पांडेय के निधन को अपनी व्यक्तिगत छती बताया। आनंद पार्टी के युवा नेता थे। पिछले एक वर्ष से वह बीमार चल रहे थे। गुरुवार को अंतत: सदा के लिए विदा हो गए। भाजपा पूर्व अध्यक्ष बबन उपाध्याय, युवराज चन्द्रविजय सिंह, माधव चन्द्र श्रीवास्तव, गोपाल चौबे, ओम प्रकाश भुवन आदि ने उनके निधन पर शोक जताया।

विधायक के परिजनों से बात करते अविरल शाश्वत

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here