भभुआ की टीम ने बलियां को हराया

0
68

बक्सर खबर : दल सागर में चल रहे फुटबाल प्रतियोगिता के दौरान दूसरे दिन के खेल में भभुआ की टीम ने बलियां को दो गोल से हराया। खेल की समाप्ति तक दोनों ही टीम के खिलाडिय़ों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी। खेल का परिणाम निकालने के लिए ट्राई ब्रेकर का मौका दिया गया। जिसमें भभुआ की टीम ने दो गोल दागे। रविवार का मैच भभुआ और बक्सर की टीम के बीच होगा। क्योंकि पहले दिन बक्सर की टीम ने गाजीपुर को हराया था।

शाहाबाद भोजपुरिया गौरव सम्मान समिति द्वारा आयोजित चार दिवसीय खेल प्रतियोगिता का शनिवार को शुभारंभ सदर एसडीओ गौतम कुमार ने किया। उन्होंने कहा खेल एक दूसरे को जोडऩे का बहुत ही सफल माध्यम है। उनके साथ फेयर प्राइस डीलर एसोसिएशन के अध्यक्ष नन्दलाल साहू भी कार्यक्रम में शामिल हुए। इन दोनों अतिथियों ने संयुक्त रुप से दूसरे दिन के खेल का शुभारंभ किया। मौके पर भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय कार्य कारणी सदस्य परशुराम चतुर्वेदी मौजूद थे। उन्होंने ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। साथ ही सरकार से दलसागर खेल मैदान को स्टेडियम का रुप दिए जाने की वकालत की।

add

मौके पर पूर्व सैनिक संघ के अध्यक्ष हरिशंकर सिंह ने एक गोल करने पर पांच सौ रुपये का पुरस्कार प्रदान किया। साथ ही शहीदों के सम्मान में हो रही प्रतियोगिता को आगे भी अपना सहयोग देते रहने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व विधायक श्रीकांत पाठक ने की। इस दौरान ललन मिश्रा, रामकुमार सिंह, सच्चितानंद उपाध्याय, राजाराम पांडेय, भगवान सिंह, कृष्ण कुमार सिंह, मनोज सिंह, देवेन्द्र सिंह, बजरंगी मिश्रा, मनोज कुमार, विवेकानंद तिवारी, कन्हैया प्रसाद, रजनीकांत चौबे, हीरा लाल वर्मा आदि उपस्थित रहे। सभी ने आयोजन समिति के अध्यक्ष सह फेयर प्राइस डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष श्रीकृष्ण चौबे को इस तरह का आयोजन कराने के लिए धन्यवाद दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here