विकलांग लोगों के बीच होगा ट्राइसाइकिल का वितरण

0
323

बक्सर खबर। दिव्यांगजनों एवं वृद्ध लोगों के बीच सहायक उपकरण का वितरण किया जाएगा। इसके लिए सदर प्रखंड के बाजार समिति परिसर में 8 जून को शिविर लगाया जाएगा। यह सूचना जिला प्रशासन ने मीडिया को उपलब्ध कराई है। प्रशासनिक जानकारी के अनुसार भारत सरकार की वयोश्री योजना के तहत इसका वितरण होना है।

कानपुर की संस्था एलिमको द्वारा यह उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे। जिलाधिकारी ने इस आशय का पत्र सभी संबंधित पदाधिकारियों को भेजा है। जिसमें कहा गया है, बाजार समिति के गोदाम नंबर दो में वितरण होगा। तय स्थल पर साफ-सफाई एवं पेयजल की आपूर्ति का जिम्मा नगर परिषद का होगा।

add

मौके पर सदर प्रखंड विकास पदाधिकारी बतौर प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहेंगे। चिकित्सकों की टीम के अलावा अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे। जिन लोगों का नाम लाभुकों की सूची में शामिल है। उन्हे फोन अथवा अन्य माध्यमों से इसकी सूचना दी जाए। जो लोग स्वयं वितरण स्थल तक पहुंच पाने में सक्षम नहीं हैं। उनके लिए प्रखंड स्तर पर बड़े यात्री वाहन का इंतजाम करने का निर्देश दिया गया है। जिसका खर्च एलिमको कंपनी वहन करेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here