सावधान : अब चौक-चौराहे पर होगी छापामारी

0
1241

धूम्रपान के खिलाफ चलेगा प्रशासन का अभियान
बक्सर खबर। सार्वजनिक स्थल पर धूम्रपान करने वाले लोग सावधान हो जाएं। अगर आपको इसकी लत है तो इसका उपयोग करते समय सावधानी बरतें। नहीं तो आपको दो सौ रुपये का जुर्माना देना पड़ सकता है। इसके खिलाफ कार्रवाई करने के लिए प्रशासन ने जिला व अनुमंडल स्तर पर छापामार दल का गठन किया है। सदर एसडीओ के के उपाध्याय ने इसकी सूचना दी है। उनके अनुसार जिलाधिकारी ने दो दल गठित किए हैं। जिला स्तरीय टीम में मुख्यालय डीएसपी अध्यक्ष होंगे।

इसके सदस्य अधीक्षक सदर अस्पताल, नोडल पदाधिकारी तम्बाकू नियंत्रण, जिला परिवहन पदाधिकारी, अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, आइसीडीएस प्रभारी, अनुज्ञापन पदाधिकारी औषधि, जिला शिक्षा पदाधिकारी, श्रम अधीक्षक एवं सभी थानाध्यक्ष होंगे। अनुमंडल स्तरीय समिति के अध्यक्ष एसडीओ, सदस्य में डीएसपी, कार्यपालक पदाधिकारी, अनुमंडल कल्याण पदाधिकारी, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, संबंधित औषधि निरीक्षक एवं संबंधित थानाध्यक्ष इसके सदस्य होंगे।

add सप्ताहिक कालम यह भी जाने के प्रायोजक

यह समिति सप्ताह में एक बार समन्वय बनाकर कार्रवाई करेगी। चालान बुक सभी थानों एवं पदाधिकारियों को नोडल पदाधिकारी तम्बाकू नियंत्रण उपलब्ध कराएंगे। प्रत्येक माह की दस तारीख को अर्थ दंड की प्राप्त राशि जिला स्वास्थ्य समिति को उपलब्ध कराई जाएगी। जहां से उसका ब्योरा राज्य तंबाकू नियंत्रण बोर्ड को भेजा जाएगा। अर्थात अब प्रत्येक सप्ताह यह दल जिले में कहीं भी सार्वजनिक स्थान पर तंबाकू सेवन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर सकता है। इस निर्देश में कहा गया है। किसी भी शिक्षक संस्थान, अर्थात स्कूल कालेज से सौ मीटर दूर तक इसकी बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here