खलिहान में आग ने मचाई तबाही तीन हजार बोझा खाक

0
552

बक्सर खबर: सोमवार की रात किसानों के लिए काली रात बन आई। खलिहान में आग जमकर तबाही मचाई। पहली घटना कृष्णाब्रम्ह थाना क्षेत्र के ठाकुर दयाल सिंह के टोला स्थित बधार में आग लगने से हजारों बोझा धान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों ने बताया कि मनोज यादव के खलिहान में अचानक लग गई। ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया। घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। पीड़ित मनोज के अनुसार खलिहान में सोलह बीघा खेत की फसल के 2,500 बोझा जल गये। घटना के बाद से किसान परिवार के घर में मातम छा गया है। वहीं अधिकारी एक दुसरे के मत्थे खेल रहे है। सीओ सुमंत नाथ के अनुसार खेती का नुकसान कृषी विभाग देखता है। हम इसमें कुछ नही कर सकते है। वहीं जानकारों की मानें तो किसान लगभग चार लाख किमत धान की फसल का नुकासान हुआ है।

दुसरी घटना ब्रम्हपुर थाना क्षेत्र के योगियां गांव रामबेनी यादव के 200 सौ व रघुवर यादव 300 बोझा राख हो गया। जानकारों के अनुसार लगभग एक लाख रुपया का नुकसान हुआ है। धान का बोझा जलने से किसान की कमर टूट गई। पीड़ित ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मंगलवार को ब्रम्हपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष दयानंद सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पीड़ित द्वारा आग लगने के कारणों का जिक्र नही किया गया है। लगातार हो रही खलिहान में आगलगी की घटना से किसानों में दहशत है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here