बालू लदे ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, तीन घायल

0
675

बक्सर खबर। वीर कुंवर सिंह सेतु पर आज बुधवार की तड़के बालू लदे ट्रैक्टर ने आटो को टक्कर मार दी। उसमें सवार दो युवक और एक महिला को चोटें आई हैं। सूचना के अनुसार महिला घर चली गई है। दो घायलों का उपचार वहीं पास के देवराज अस्पताल में चल रहा है। दुर्घटना आज सुबह पांच बजे के लगभग हुई। तीनों यात्री उत्तर प्रदेश की तरफ से बक्सर आ रहे थे। घायल पिंटू कुरैशी (32) पुत्र सलीम कुरैशी उत्तर प्रदेश के भरौली का रहने वाला है।

छतिग्रस्त आटो व ट्रैक्टर

वह पेशे से राजमिस्त्री है। उसके दोनों पैर टूट गए हैं। दूसरा युवक सोनउल अंसारी (30) पुत्र मोख्तार अंसारी उत्तर प्रदेश के सोहाव का निवासी है। उसे भी सर और सीने में गंभीर चोट आई है। आमने-सामने की इस टक्कर में वहां से गुजर रहा एक मैजिक टैम्पों भी चपेट में आ गया है। मौके पर अभी भी बालू लदा ट्रैक्टर खड़ा है। टक्कर इतनी जोरदार है कि ट्रैक्टर अगला हिस्सा टूट का नीचे जा गिरा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here