बाइक की सीधी टक्कर में एक की मौत, अन्य सात घायल

0
1275

बक्सर खबर : डुमरांव-बिक्रमगंज पथ पर मुकुंदपुर के पास दो बाइक आमने-सामने टकरा गई। जिनपर सवार चार लोगों घायल हो गए। उपचार के लिए सभी को अस्पताल ले जाया गया। जिनमें से एक सिंकू दुबे (16) पिता विशंभर दुबे की मौत हो गई। किशोर नावानगर थाना के दुबौली गांव के निवासी था। उस बाइक को पंकज दुबे नाम का युवक चला रहा था। दूसरी बाइक पर जो लोग सवार थे। वे भदवर गांव के रहने वाले हैं।

पुलिस के अनुसार दोपहर दो बजे के लगभग यह दुर्घटना हुई। बासुदेवा ओपी के मुकुंदरपुर डेरा के पास दो बाइक आपस में भीड़ गई। सिंकू की हालत गंभीर थी। जिसे सदर अस्पताल ले जाया। लेकिन वहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। स्थानीय लोग मौके पर सडक जाम कर विरोध जता रहे हैं। वहीं एक दूसरी घटना में एनएच 84 पर पिकप के धक्के से चार छात्र घायल हो गए। जिन्हें उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी मिल गई है।

हेरिटेज विज्ञापन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here