बबली गैंग ने की सासाराम में तीन लोगों की हत्या

0
2945

बक्सर खबर : सासाराम जिले के दबंग धनजी सिंह की हत्या कर दी है। उनके साथ दो अंगरक्षकों को भी गोली से भून दिया गया है। तीनों की लाश मुफस्सिल थाना क्षेत्र दुर्गपुरा बधार से बरामद की गई है। यह घटना दस अक्टूबर की है। अगले दिन की हत्या की प्राथमिकी सासाराम के मुफस्सिल थाने में मृतक की पत्नी किरण ने दर्ज कराई। हत्या के तार बक्सर जिले से जुडे हैं। जिले के चर्चित शख्स बबली दुबे, चंदन यादव, रौशन शर्मा, अभिषेक कुमार, अनिष कुमार मिश्रा, चंदन गुप्ता, सभी बक्सर, गुडड़ू सिंह सासाराम, व अमित सिंह सिवान का नाम शामिल है। सूत्रों के अनुसार धनजी सिंह सासाराम जिले के नोखा थाना अंतर्गत नारण गांव के निवासी थे।

वे पूर्व में रणवीर सेना के एरिया कमांडर भी रह चुके हैं। फिलहाल उनकी गिनती सासाराम जिले के दबंग लोगों में थी। आरोप लगाने वालों का कहना है। कुछ माह से बबली का गैंग इनके यहां रह रहा था। इन सभी ने मिलकर उनका विश्वास हासिल किया। फिर किसी फिराक में उनकी हत्या कर दी। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। उसका भी मानना है इस हत्या में बक्सर के अपराधियों का मुख्य हाथ है। बावजूद इसके यह कहा जा रहा है। तीन लोगों की हत्या का मुख्य साजिश कर्ता गुडड़ू सिंह है। जो पूर्व से धनजी सिंह का विश्वास पात्र था।
रुपये और असलहों के लालच में हुई हत्या
बक्सर : अपराध जगत से जुड़े सूत्रों ने बताया धनजी सिंह की हत्या लालच में की गई है। उनके पास सात आठ बहुत ही अच्छे और महंगे असलहे थे। उनके साथ रहने वालों ने उसी लोभ में हत्या की है। क्योकि जहां से उनका अथवा दो अंगरक्षकों का शव मिला है। वहां से सभी असलहे गायब हैं। पुलिस इसकी जांच में जुटी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here