सड़क सुरक्षा के लिए जागरुकता रथ रवाना, हुआ रक्तदान

0
109

बक्सर खबर। प्रदेश में 30 वां सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया जा रहा है। आज प्रदेश के परिवहन मंत्री संतोष निराला भी इसमें शामिल हुए। उन्होंने लोगों को जागरुक करने के लिए रथ रवाना किया। जिस पर वाहन चलाने के दौरान बरती जाने वाली सावधानी एवं अन्य जानकारियां अंकित हैं। समाहरणालय से उन्होंने इस वाहन को गांव-गांव के लिए रवाना किया। उनके साथ जिलाधिकारी राघवेन्द्र सिंह, परिवहन पदाधिकारी, भरत मिश्रा आदि पार्टी के नेता उपस्थित थे। इसके साथ ही वे नगर भवन के पास बने अस्थाई केन्द्र पहुंचे। जहां चार फरवरी से जागरुकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है।

रक्तदान करते परिवहन मंत्री

आज गुरुवार को वहां रक्तदान शिविर आयोजित किया गया था। मंत्री संतोष निराला ने भी रक्तदान किया। मौके पर जदयू नेता संजय सिंह, रेडक्रास के सचिव श्रवण तिवारी और कोषाध्यक्ष सुरेश जायसवाल मौजूद थे। मीडिया से बात करते हुए मंत्री ने कहा कि प्रदेश ही नहीं पूरे देश में हर वर्ष लाखों लोगों की मौत सड़क दुर्घटना में हो जाती है। यह बहुत ही गंभीर विषय है। अगर हम यातायात नियमों का पालन करें तो बहुत से लोगों की जिंदगी बचाई जा सकती है। यह जागरुकता सप्ताह उसी की दिशा में उठाया गया कदम है। आप सभी सूनें मंत्री के कथन :-

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here