महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास, पुलिस शिथिल

0
1149

‌‌‌महिला को न्याय दिलाने में बेहतर साबित नहीं हो रहा उनका थाना
बक्सर खबर। महिला के साथ गांव के ही व्यक्ति ने गलत व्यवहार किया। ऐसा करने वाले मनबढ़ का साथ अन्य दो लोगों ने भी दिया। पीड़ित महिला ने इसकी शिकायत दो दिन पहले महिला थाने में की । आरोपित दामोदर यादव समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ। वह घर पहुंची तो सुबह उसके दरवाजे पर जुटान हुआ। धमकी देने वाले जमा हुए और कहा, मुकदमा नहीं हटा तो जान लो क्या होगा।

जाहिर सी बात है। ऐसा वही कर सकता है। जिसे प्रशासन का खौफ नहीं हो। अगर ऐसा है तो यह पुलिस के लिए भी चुनौती है। क्योंकि आज जिसे ढील दी जाती है। वही कल प्रशासन के लिए परेशानी का सबब बनता है। घटना को तीन दिन हो चुके हैं। अब तक ही हुई पुलिस कार्रवाई का जिक्र करें तो बस खाली हाथ। पीड़ित महिला दलित है। इस लिए उसे स्वयं पर खतरे का एहसास हो रहा है। जिन लोगों के खिलाफ उसने शिकायत की है। वह कमजोर नहीं है। वहीं दूसरा पक्ष पीड़ित महिला पर तरह-तरह के आरोप लगा कर अपना बचाव कर रहा है। ‌‌‌घटना औद्योगिक थाना के हरीकिशुनपुर गांव की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here