अश्विनी चौबे के समर्थकों में उत्साह, मंत्री बनने की संभावना

0
516

बक्सर खबर। स्थानीय भाजपा सांसद अश्विनी चौबे केन्द्रीय मंत्रिमंडल में शामिल होंगे। इसको लेकर उनके समर्थकों में उत्साह है। आज शाम पांच बजे दिल्ली से उनके समर्थकों ने फोन कर बताया कि पार्टी उन्हें एकबार फिर मौका देने जा रही है। बक्सर प्रधानमंत्री के जेहन में है। यहां का समुचित विकास हो। इसके लिए सरकार में उसे प्रतिनिधित्व मिलने जा रहा है।

हालाकि यह राजनीतिक दावा कितना सही साबित होगा। इसका पता कुछ घंटे बाद ही लग जाना है। क्योंकि शाम सात बजे से नयी सरकार का शपथ ग्रहण समारोह होना है। सूत्रों ने यह भी बताया कि बिहार से जदयू के दो नेता भी मंत्रिमंडल में शामिल होंगे। स्थानीय सांसद पहले भी केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री रह चुके हैं। इस लिए यह संभावना है कि इस बार भी उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेवारी मिलेगी। पिछली दफे सरकार बनने के ढाई वर्ष बाद उन्हें मौका मिला था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here