‌‌‌अश्विनी चौबे बने परिवार कल्याण मंत्री, विकास में आएगी तेजी : प्रदीप राय

0
579

बक्सर खबर। अश्विनी चौबे केन्द्रीय मंत्रिमंडल में एक बार फिर परिवार कल्याण एवं स्वास्थ्य राज्य मंत्री बनाए गए हैं। इसकी सूचना आज दोपहर राष्ट्रपति के प्रेस सचिव अशोक मल्लिक ने जारी की है। राष्ट्रपति कार्यालय से जारी सूचना में यह अंकित है कि बक्सर के लोकसभा सदस्य अश्विनी चौबे इस विभाग के राज्यमंत्री का पद संभालेंगे। चौबे जी के मंत्री बनाए जाने के बाद जिले में बधाई का सिलसिला जारी है। शहर के प्रमुख व्यवसायी और वैष्णवी ग्रुप के चैयरमैन प्रदीप राय ने कहा कि अब बक्सर के विकास में और भी तेजी आएगी।

पिछली बार जो काम शुरू हुए थे। उनको इस बार अमली जामा पहनाया जाएगा। विकास का पहिया नहीं रुकेगा। इसका श्रेय यहां की जनता को जाता है। जिन्होंने विरोधियों की बात का ध्यान नहीं दिया। बक्सर का विकास बाधित नहीं हो। इसके लिए अश्विनी चौबे को पुन: सांसद चुना और देश में मजबूत सरकार बनाने का कार्य किया। बक्सर को केन्द्रीय योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ मिले। इसके लिए हम लोग भी स्थानीय सांसद से आग्रह करेंगे। प्रदीप राय ने कहा कि बक्सर के लिए मैं भी फिक्रमंद रहता हूं। इसका विकास हम सबकी प्राथमिकता होनी चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here