शराब के धंधेबाजों ने करा दी थी अशोक सिंह की हत्या

0
2626

बक्सर खबर। नावानगर थाना के कड़सर निवासी अशोक सिंह की हत्या पिछले माह की 23 तारीख कर दी गई थी। जब वे बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। हत्या के बाद तरह-तरह की बातें सुनने को मिली। लेकिन, पुलिस की जांच में यह पता चला है कि उनकी हत्या करने वाला आरा जिले का छठू यादव है। जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है। यह अंगियांव बाजार का निवासी है और पेशेवर अपराधी है।

पुलिस ने उसे आरा से एक दिन पहले ही गिरफ्तार कर लिया। हत्या क्यूं हुई, पूछने पर पदाधिकारियों ने बताया शराब तस्करों ने उनकी हत्या कराई है। कुछ दिन पहले मुरार थाना क्षेत्र में भारी मात्रा में शराब बरामद हुई थी। कुछ लोगों को शक था कि उन्होंने ने ही पुलिस को इसकी सूचना दी। इस वजह से उन्हें मारने की योजना बनी। हत्या के बाद दर्ज प्राथमिकी में कई लोगों का नाम आया था। जिसकी जांच चल रही है और सच्चाई धीरे-धीरे सामने आएगी।

add

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here