‌अरवल की युवती चौगाई में बरामद, युवक गिरफ्तार

0
1804

बक्सर खबर। अरवल से लापता युवती शुक्रवार को चौगाई गांव से बरामद हुई। पुलिस के अनुसार युवती का अपहरण किया गया था। जो यहां की दलित बस्ती में रविरंजन राम के घर मिली। इनके खिलाफ अरवल में मामला दर्ज है। अरवल और मुरार थाने की पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए दोनों को हिरासत में लिया और उन्हें अरवल भेज दिया गया। स्थानीय सूत्रों ने बताया रविरंजन अरवल के निजी स्कूल में शिक्षक था। युवती भी वहीं पढ़ाती थी।

दोनों एक दूसरे को प्यार करते थे। 14 फरवरी को उन्होंने अवरल छोड दिया। वहां से बक्सर आ गए थे। यहां कोर्ट में जाकर शादी की। अपनी मर्जी से साथ रह रहे थे। ऐसे में घर वाले भी उसका क्या विरोध करते। पुलिस का कहना है अगर लड़की बालिग हुई और उसने कोर्ट के सामने सच बताया तो युवक भी बाहर आ जाएगा। संभव है कोर्ट दोनों को साथ जाने की इजाजत दे दे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here