आर्ट ऑफ लिविंग का एडवांस मेडिटेशन प्रोग्राम शुरू

0
190

बक्सर खबर। श्रीश्री रविशंकर जी की संस्था आर्ट ऑफ लिविंग की ओर से बक्सर में आज बुधवार से एडवांस मेडिटेशन प्रोग्राम आयोजित किया जा रहा है। यह आठ अप्रैल तक चलेगा। संस्था के शिक्षक आनंद देसाई और उनकी पत्नी निमिषा देसाई प्रशिक्षण देंगे।

संस्था के लोगों का कहना है कि इस कोर्स को करने के बाद आज के जटिल जीवन की चुनौतियों का मुकाबला करते हुए आनंदमय जीवन जिया जा सकता है। संस्था का लक्ष्य मानव जीवन का कल्याण है। इसी कल्याण के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। आनंद देसाई गुजरात के दाहोद शहर के निवासी हैं। वे और उनकी पत्नी दोनों आर्ट आफ लिविंग के पूर्णकालिक शिक्षक हैं। भारत ही नहीं विदेशों में भी वे प्रशिक्षण देने जाते हैं।

हेरिटेज विज्ञापन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here