बगैर शस्त्र के भी हो सकता है सत्यापन

0
407

बक्सर खबर। आज एक अप्रैल से लाइसेंसी शस्त्रों के सत्यापन का कार्य थानावार प्रारंभ हुआ। पहले दिन थाने पहुंचने वाले वाले लाइसेंस धारी थोड़े परेशान हुए। लेकिन, उनको बताया गया यह जरुरी नहीं कि आप अपने अग्नेयास्त्र लेकर थाने आए। चाहें तो लाइसेंस बुक और कारतूस दिखाकर भी सत्यापन करा सकते हैं। पाठक जान लें कि इस बार गोलियों का हिसाब हो रहा है। वर्ष 2014 से 19 के बीच अपने कितने कारतूस खरीदे।

वर्षवार उसका आंकड़ा दर्ज हो रहा है। कितने खर्च किए और कितना शेष है। इसका ब्योरा आपके लाइसेंस बुक से मौजूद पदाधिकारी प्राप्त कर लेंगे। यह कार्य पांच अप्रैल तक होना है। सूचना के अनुसार जिले में लगभग 3800 लाइसेंस धारी हैं। इनमें महिला शस्त्र धारकों की संख्या लगभग 23 है। चुनाव से पूर्व शस्त्र का सत्यापन होता है। उसी को ध्यान में रखकर इस बार भी सत्यापन कार्य हो रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here