चिंता गायब, दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज

0
736

बक्सर खबर। पांच वर्ष पहले जिस चिंता की शादी उत्साह पूर्वक हुई थी। अब वह नहीं रही, इस गम में उसके मायके वाले रविवार को राजपुर थाना पहुंचे। उन्होंने बताया ससुराल वालों ने दहेज के लिए उसे मार दिया है। चिंता के पिता कमलेश चौहान की शिकायत पर पुलिस ने दहेज हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली है। घटना तीन दिन पहले की है। राजपुर के जमौली गांव में उसकी हत्या कर दी गयी। दो दिन पहले उसने अपने मायके फोन कर इसकी सूचना दी थी। उसे प्रताडि़त किया जा रहा था।

रोहतास जिला के ग्राम जगदतपुरा, थाना करहगर से लोग उसके ससुराल पहुंचे। पता चला दो दिन पहले उसकी मौत हो गयी थी। मायके वालों को इस बात पर विश्वास नहीं हुआ। क्योंकि उनकी बेटी को बराबर परेशान किया जा रहा था। वे थाने पहुंचे और चिंता के पति अर्जुन चैहान, सास व ससुर समेत चार लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here