भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व ददन ने रात भर की बैठक बाजी

0
1186

बक्सर खबर। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय व डुमरांव विधायक ददन यादव ने बुधवार की रात लगातार कई बैठकें की। इन लोगों ने गांव-गांव में जाकर लोगों से संपर्क किया और जगह-जगह बैठकों का दौर चला। यह तस्वीर नावानगर प्रखंड के डाफाडीह गांव की है। यहां ददन समर्थकों द्वारा भोज का आयोजन किया गया था। जिसमें शामिल होने पहुंचे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने लोगों से मुलाकात की। इसके उपरांत ददन के आवास पर भी बैठक हुई। नित्यानंद राय ने लोगों ने कहा यह चुनाव देश के मान सम्मान के लिए है। आप सभी बगैर किसी राग द्वेष और प्रलोभन के मतदान करें। क्योंकि यही सच्चे लोकतंत्र की मांग है और मौजूदा वक्त में यह बहुत जरुरी है। आपके हाथ में देश का भविष्य है। वहीं ददन के यहां हुई बैठक में वैसे लोगों को विशेष रुप से आमंत्रित किया गया था। जो किस न किसी रुप में भाजपा से नाराज चल रहे हैं।

सूचना के अनुसार पूर्व भाजपा नेता अजय चौबे भी बैठक में शामिल हुए। हाल ही में उन्होंने एनएच के भू धारियों की मांग को लेकर वोट बहिष्कार की बात कही थी। पार्टी द्वारा उन्हें भी मौजूदा हालात से अवगत कराया गया। सूत्रों की माने तो नावानगर से लेकर बक्सर तक बैठकों का यह दौर पूरी रात चलता रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here